police submitted challan against daughters killer mother in jaipur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:08 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मासूम बेटी की हत्यारी मां के खिलाफ चालान पेश, जेसी की अवधि बढ़ाई

khaskhabar.com: शनिवार, 01 अक्टूबर 2016 08:24 AM (IST)
मासूम बेटी की हत्यारी मां के खिलाफ चालान पेश, जेसी की अवधि बढ़ाई
जयपुर। शहर के शास्त्रीनगर थाना इलाके में पिछले दिनों चार महीने की मासूम बेटी की हत्या के मामले में उसकी मां नेहा गोयल के खिलाफ पुलिस ने चालान पेश कर दिया है। पुलिस ने एसीजेएम कोर्ट क्रम-11 में चालान पेश किया। चालान में पुलिस ने नेहा पर आईपीसी की धारा 302और 201 के तहत आरोप लगाए है। उधर, शुक्रवार को न्यायिक हिरासत अवधि खत्म होने पर नेहा को जेल से अदालत में पेश किया गया। कोर्ट ने नेहा की न्यायिक हिरासत तीन अक्टूबर तक बढ़ा दी है। गौरतलब है कि 26 अगस्त को माही की गला रेतकर हत्या हुई थी। इस मामले में खुलासा करते हुए 8 सितंबर को पुलिस ने माही की मां नेहा को ही हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया था।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement