police station level inter-State Crime Meeting-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:17 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अब हर महीने थाना स्तर पर होगी इंटर स्टेट क्राइम मिटिंग

khaskhabar.com: शुक्रवार, 02 दिसम्बर 2016 4:22 PM (IST)
अब हर महीने थाना स्तर पर होगी इंटर स्टेट क्राइम मिटिंग
झुंझुनूं। अब तक पुलिस अधीक्षकों के बीच होने वाले बॉर्डर इंटर स्टेट क्राइम मिटिंग अब थाना स्तर पर हर माह होगी। हरियाणा-राजस्थान के बॉर्डर पर लगने वाले थानों में होने वाली बैठक में क्राइम को रोकने और अपराधियों की धरपकड़ के लिए दोनों राज्यों के बॉर्डर के थानों और पुलिस उपाधीक्षक कार्यालयों के पुलिसकर्मी इन बैठकों में हिस्सा लेंगे। जो हर माह होगी। यह फैसला लिया गया है गुरुवार को हिसार में। हिसार के जियो मैस में राजस्थान, हरियाणा और पंजाब की बॉर्डर इंटर स्टेट क्राइम मिटिंग हुई। जिसमें झुंझुनूं एसपी एसके गुप्ता ने भी हिस्सा लिया। गुप्ता ने बताया कि हरियाणा और झुंझुनूं पुलिस ने एक-दूसरे को करीब पांच दर्जन से अधिक अपराधियों की सूची सौंपी है। जिनकी धरपकड़ की जाएगी। कई मामलों में तीन दर्जन से अधिक अपराधी वांछित है। जो हरियाणा के रहने वाले है। इनमें कई हार्डकोर अपराधी भी शामिल है। जिनकी धरपकड़ में राजस्थान पुलिस की मदद करने का आश्वासन हरियाण पुलिस से मिला है। जिले में भी दो दर्जन से अधिक अपराधियों की सूची हरियाणा पुलिस ने सौंपी है। जिनकी धरपकड़ करने में हरियाणा पुलिस की झुंझुनूं पुलिस ना केवल मदद करेगी। बल्कि उन्हें गिरफ्तार कर हरियाणा पुलिस को सौंप जाएगा। इसके अलावा पुलिस अधीक्षक स्तर पर भी हर तीन माह में आवश्यक रूप से बैठक करने का निर्णय लिया गया। बैठक में तय किया गया कि आने वाले दिनों में हरियाणा और राजस्थान पुलिस मिलकर संयुक्त नाकाबंदी और संयुक्त तलाशी अभियान चलाएगी। जो नियमित जगहों के अलावा स्थान बदल बदल कर होगी। साथ ही हार्डकोर, शातिर और आदतन अपराधियों पर भी नजर रखी जाएगी। बैठक में बीकानेर रेंज आईजी विपिन पांडे के अलावा चूरू और हनुमानगढ़ के एसपी ने भी हिस्सा लिया। वहीं हरियाणा के हिसार रेंज आईजी के अलावा भिवानी, सिरसा, जिंद एसपी तथा पंजाब के भी पुलिस अधीक्षकों ने हिस्सा लिया।
खास खबर EXCLUSIVE : देवराहा बाबा की कहानी,बाबा बालकदास की जुबानी

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement