जोधपुर। नशीले कारोबार में लिप्त तस्कर नित नए तरीकों के जरिए तस्करी को अंजाम दे रहे हैं। जोधपुर ग्रामीण पुलिस ने शुक्रवार को एक ऐसे ही तस्करी के तरीके की पोल खोली है। तस्कर लक्जरी गाड़ी में डोडा-पोस्त भरकर ले जा रहा था। बिलाड़ा क्षेत्र में पुलिस ने तस्कर को पकडऩे के लिए जाल बिछाया लेकिन, तस्कर भागने में सफल हो गया। हालांकि, तस्करी का डोडा-पोस्त और इनोवा गाड़ी पुलिस के हाथ लगी है। कार की तलाशी लेने पर उसमें चौदह बोरों में 285 किलोग्राम डोडा-पोस्त बरामद किया गया है। पुलिस अब इनोवा गाड़ी के मालिक की तलाश में जुटी है।
चोर डाल-डाल, पुलिस पात-पात