Police opened a murder case in 48 hours, accused arrested-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पुलिस ने 48 घंटे में खोला हत्या का मामला, आरोपी गिरफ्तार

khaskhabar.com: गुरुवार, 27 अक्टूबर 2016 12:57 PM (IST)
पुलिस ने 48 घंटे में खोला हत्या का मामला, आरोपी गिरफ्तार
लुधियाना। समराला चौक पर 48 घंटे पहले हुए 35 वर्षीय नौजवान सुनील के कत्ल के मामले में लुधियाना पुलिस ने बाप-बेटे को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोषियों के पास से धारदार हथियार भी बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार बाप-बेटे ने अपराध करना स्वीकार कर लिया है। यह जानकारी एएसपी सौरव जिंदल ने गुरुवार को पत्रकार वार्ता में दी। जिंदल ने कहा कि आरोपी सुखविंदर सिंह और उसके बेटा रविंदर सिंह को पुलिस ताजपुर रोड पर अमृत धर्मकांटे से गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक दातर और वारदात में इस्तेमाल की मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। एसीपी ने आगे बताया की मृतक सुनील कुमार दोषी सुखविंदर सिंह की बेटी के साथ संबंध बनाने का दबाव बना रहा था। रात को सुनील जब लडक़ी को जबरन मोटरसाइकिल पर बिठा कर ले जा रहा था तो सुखविंदर के बेटे रविंदर ने देख लिया। उसने अपने पिता को फोन पर इसकी सूचना दी। बाद में सुखविंदर सिंह और उसके बेटे ने मिलकर दातर से सर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। बाप-बेटे ने अपराध किया स्वीकार
उधर दोषी सुखविंदर सिंह ने कहा कि उनके दामाद का बड़ा भाई सुनील कुमार उनकी लडक़ी को परेशान करता था। वह उससे जबरन शादी करने का दबाव बनाता था। कई बार समझाने पर भी वह नहीं माना तो हमने उससे पीछा छुड़ाने के लिए वारदात को अंजाम दिया।
दोषी रविंदर ने बताया कि उसकी तीन बहने हैं। मेरी बहन का जेठ मेरी बहन को उसकी छोटी बहन के साथ संबंध बनाने का दबाव बना रहा था। विरोध जताने पर घर से भगाने की धमकियां देता था। इसलिए वारदात को अंजाम देना पड़ा।
यह भी पढ़े :छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले टीचर की धुनाई, प्रबंधन नहीं करता था कोई कार्रवाई
यह भी पढ़े :कुछ ऐसा हुआ कि 75 हजार के लालच में गंवा दिए 92 हजार

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement