police did unsuccessful effort to stop psmsu members-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पीएसएमएसयू सदस्यों को रोकने का पुलिस ने किया असफल प्रयास

khaskhabar.com: शनिवार, 12 नवम्बर 2016 11:19 AM (IST)
पीएसएमएसयू सदस्यों को रोकने का पुलिस ने किया असफल प्रयास
बठिंडा। विधायक सरूप सिंगला के आवास की तरफ बढ़ रहे मिनिस्ट्रीयल स्टाफ के सदस्यों को पुलिस ने अवरोधक लगा कर रोक लिया। परन्तु वह आवास तक पहुंचने में सफल हो गये व वहां धरना दिया। इनका नेतृत्व यूनियन के जिलाध्यक्ष मेघ सिंह कर रहे थे। इस दौरान पुलिस व कर्मचारियों के बीच धक्का मुक्की भी हुई। इस अवसर पर यूनियन नेता केवल बांसल, पीएसएमएसयू पंजाब के वरिन्द्र ढोसीवाल व अन्य सदस्य उपस्थित थे। यूनियन नेताओं का कहना था कि सरकार उनकी मांगों को मानने में टाल मटोल कर रही है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने उनकी मांगों को न माना तो वह संघर्ष तेज करेंगे। बाद मेंं इन सदस्यों ने धरना समाप्त कर दिया। यह भी पढ़े :ब्लैक मनी पर सर्जिकल स्ट्राइक से पहले मोदी सरकार ने उठाए ये 7 कड़े कदम यह भी पढ़े :राहत की खबर:500,1000 के पुराने नोट 14तक वैध,हाईवे टोल फ्री

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement