बर्रा हत्याकांड खुलासे के करीब पहुंची पुलिस,जल्द होगा खुलासा
khaskhabar.com: मंगलवार, 04 अक्टूबर 2016 10:54 AM (IST)
कानपुर।
जनपद के बर्रा इलाके में युवक की गला दबाकर हत्या के बाद फांसी पर शव लटकाने के
मामले में पुलिस घटना के खुलासे के करीब पहुंच गई है। पुलिस ने हत्याकांड में फरार
चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि अन्य की तलाश में पुलिस दबिश दे रही
है। बर्रा
थानाक्षेत्र स्थित बर्रा दो इलाके में सदानंद पाण्डेय के मकान में रहने वाले राजीव
शुक्ला का शव साड़ी के फंदे के सहारे पंखे के कुंडे से लटका मिला था। पुलिस ने जांच
की तो पाया जिस प्रकार शव कुंडे से लटका रहा था उससे यहीं आशंका जताई गई कि युवक की
गला दबाकर हत्या के बाद शव फांसी पर लटकाया है।
इसमें एक नहीं कई आरोपी शामिल है।
जबकि मकान मालिक द्वारा बताया कि गया परिवारिक कलह के बाद पत्नी ने वारदात को
अंजाम दिया और बच्चों संग भाग गई। पुलिस मामले को हत्या से जोड़कर जांच में जुट गई
है। पुलिस सूत्रों की माने तो हत्याकांड में एक आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ करते
हुए अन्य साथियों की तलाश की जा रही है। पुलिस जल्द ही घटना का खुलासा कर
हत्यारोपियों को जेल भेज सकेगी।