सोना लूट का राजफाश, कंपनी का पूर्व ड्राइवर निकला सरगना
khaskhabar.com: शनिवार, 29 अक्टूबर 2016 08:55 AM (IST)
पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण हरेंद्र कुमार महावर ने पत्रकारों को
बताया कि पुलिस ने इस मामले को लूट की बजाय डकैती में दर्ज किया है।
आरोपियों ने रास्ते में दहशत फैलाते हुए सोना लूटा और गाड़ी में सवार तीन
जनों से मारपीट की। सभी अपराधियों के खिलाफ मारपीट, हत्या के प्रयास, लूट
आदि के 6 से 8 मामले विभिन्न थानों में दर्ज है। चौदह सदस्यों की इस गैंग
में और भी आरोपियों के शामिल होने का अंदेशा है। इस गैंग के कुछ सदस्य विंड
पॉवर प्लांट्स से तार चुराने का काम करते हैं। वहीं आरोपी शिवसिंह, करणवीर
सिंह उर्फ कुंदनसिंह और लादूसिंह उर्फ लाखनसिंह उर्फ बंटी पूर्व में भी
लूट की इस तरह की वारदात में शामिल थे।
यह भी पढ़े :इलाहाबाद में हो आना तो इस प्रतिबंध पर ध्यान दें.......!यह भी पढ़े :डाकुओं ने लूटपाट के बाद की हत्या, देखें तस्वीरें