Police brutally killed a married woman, husband arrested-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पुलिस ने चिता से उतरवाया विवाहिता का शव, पति गिरफ्तार

khaskhabar.com: मंगलवार, 09 मई 2017 10:36 PM (IST)
पुलिस ने चिता से उतरवाया विवाहिता का शव, पति गिरफ्तार
जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जनपद जौनपुर के सरपतहा में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत हो गई। पुलिस को सूचना देने के बजाय ससुराल वाले विवाहिता का अंतिम संस्कार करने लगे। लेकिन मायके वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को चिता से उठवा लिया और पत्नी की हत्या के आरोप में पति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, थाना सरपतहा के कुसिया बहार गांव में सोमवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से महिला की मौत हो गई। ससुराल वाले आनन-फानन में शव को जलाने के लिए राम घाट आए थे। इसी बीच मृतका के भाई को बहन की मौत होने और ससुराल वालों के कृत्य की सूचना मिली। उसने पुलिस से शिकायत की। भाई की शिकायत पर पुलिस राम घाट पहुंची। वहां महिला के शव का चिता पर सुलाया जा चुका था। पुलिस ने अंतिम संस्कार रुकवा कर शव को कब्जे में लिया और मृतका के पति को पत्नी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement