Police boarded the notorious gangster handle Afridi-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कुख्यात गैंगस्टर अफरीदी चढ़ा पुलिस के हत्थे

khaskhabar.com: गुरुवार, 17 नवम्बर 2016 7:25 PM (IST)
कुख्यात गैंगस्टर अफरीदी चढ़ा पुलिस के हत्थे
मोहाली। स्थानीय पुलिस के सीआईए स्टाफ द्वारा पंजाब के नामी गैंगस्टर इकबाल उर्फ अफरीदी को पकड़ा गया है। जिसके खिलाफ प्रदेश में 17 अपराधिक मामले दर्ज है। एसएसपी मोहाली गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि उससे .32 बोर का रिवालवर और 5 जिंदा कारतूस भी बरामद हुए है। पुलिस को 16 नवंबर को मुखबिर-ए-खास ने बताया कि अफरीदी मोहाली में किसी वारदात को अंजाम देने आया है। 28 साल का अफरीदी गांव फतेहाबाद जिला तरनतारन का निवासी है। पुलिस ने इस सूचना पर कार्यवाही करते हुए अघौगिक क्षेत्र फेज 7 मोहाली से इनडेवर कार सहित काबू कर लिया। पुलिस को शुरुआती पूछताछ में अफरीदी ने बताया कि वह बीए फस्ट ईयर सरहाली कालेज तरनतारन में पढ़ता था। वहीं से मारपीट के मामलो के बाद वह इस अपराध की दुनिया में आया। एक के बाद एक कई केस दर्ज होने के बाद वह दोस्तो संग छिपकर अमृतसर में रहता था। उस पर गोइंदवाल साहिब थाने में 6,तरनतारन और चोहला साहिब में 3-3,सदर अमृतसर में 2,सिविल लाईन,बी डिवीजन अमृतसर और जंडियाला गुरु में 1-1 केस दर्ज है। यह भी पढ़े : टैक्सी ड्राइवर के अकाउंट में जमा हुए 62 लाख,फिर क्या हुआ पढ़ें पूरी खबर
यह भी पढ़े : EXCLUSIVE: रामगोपाल की वापसी ने लगा दी खास खबर की खबर पर मुहर

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement