कोटा। युवाओं में नशे की लत लगाने वाले गिरोह का भांडाफोड हुआ है। अन्नतपुरा थाना पुलिस ने कार्रवाही करते हुए दो व्यक्तियों को पकडा है, जिनके पास से नशे की दो पुडिया भी बरामद की। वहीं इस पूरी कार्रवाही के दौरान राज्य बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष मनन चतुर्वेदी भी मौजुद रही। इस दौरान बातचीत करने पर मनन चतुर्वेदी ने बताया की कोटा में छात्रों के आत्महत्या करने के पीछे नशे की लत का होना सामने आ रहा है। कोटा में एक ऐसा गिरोह काम कर रहा है जो कोटा पढने आने वाले छात्रो को नशे की लत लगा रहा है। जिस पर कार्रवाही करना बेहद जरूरी हो रहा है। वहीं मनन ने कहा की सोमवार को एक कार्यक्रम के दौरान कुछ कोचिंग छात्र अकेले में मिले थे ओर कोटा में कोचिंग छात्रो में नशे की लत के बारे में जानकारी दी थी। जिसके बाद पूरी कार्रवाही अमल में लाई गई। वहीं पुलिस ने पकडे गए दो व्यक्तियों से पुछताछ शुरू कर दी है। साथ ही कई चिन्हीत जगहो पर छापेमारी कर मामले की जांच कर रही है।
बेटी की शादी में पहुंचे आमिर खान, परिवार ने नहीं लिया जोडा, तस्वीरें