Police arrested three miscreants in the murder case of history-sheeter Ajay Jhamri-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:51 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हिस्ट्रीशीटर अजय झामरी हत्याकांड में पुलिस ने तीन बदमाशों को किया गिरफ्तार

khaskhabar.com: बुधवार, 06 सितम्बर 2023 09:32 AM (IST)
हिस्ट्रीशीटर अजय झामरी हत्याकांड में पुलिस ने तीन बदमाशों को किया गिरफ्तार
भरतपुर। स्थानीय पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर अजय झामरी हत्याकांड में देर रात बदमाशों से मुठभेड़ के बाद तीनों बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की। जवाबी फायरिंग के दौरान तीनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने 25 हजार रुपए के इनामी बदमाश तेजवीर समेत उसके दो अन्य साथियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि जब पुलिस टीम उन्हें पकड़ने गई तो बदमाशों ने गोलियां चलानी शुरू कर दीं। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की। जवाबी फायरिंग के दौरान तीनों बदमाशों के पैर में लगी है। गोली 25 हजार रुपए के इनामी बदमाश तेजवीर सहित उसके दो अन्य साथियों को गिरफ्तार किया। मुठभेड के दौरान DST इंचार्ज मुकेश कुमार और अटल बंध थाना अधिकारी मनीष शर्मा के सीने में लगी है। दो-दो गोली, लेकिन बुलेट प्रूफ जैकेट होने के कारण बच गए। तीनों घायलों को जिला आरबीएम अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया है। उल्लेखनीय है कि 27 अगस्त को अजय झामरी की हीरा दास बस स्टैंड के पास बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement