पुलिस ने हत्या के मामले में फरार आरोपी को किया गिरफ्तार
khaskhabar.com: मंगलवार, 10 जनवरी 2017 3:40 PM (IST)
ग्रेटर नोएडा। जेवर थाना पुलिस ने
कई दिनों से जानलेवा हत्या करने के मामले में फरार चल रहे अभियुक्त को पकड़ने में सफलता
कर ली है। दरसअल जेवर थाना क्षेत्र में काम करने वाले राहुल को हरियाणा के बलमगड़ से
गिरफ्तार किया है। पुलिस की माने तो राहुल ने जेवर में अपने पडोसी पर जानलेवा हमला
किया था जिसके सम्बन्ध में जेवर थाने में मुकद्दमा दर्ज कराया गया था।
मुकदमा दर्ज होते ही आरोपी राहुल
इलाके से फरार हो गया था। जिसकी तलाश पुलिस कई दिनों से कर रही थी। पुलिस ने इसे मुखबिर
की सूचना पर खुर्जा अंडरपास से गिरफ्तार किया और धारा 307, 504 के तहत जेल भेज दिया।