मिर्ज़ापुर। विंध्यांचल थाना क्षेत्र के देवरी
गांव स्थित नंदजा देवी धाम के पास रविवार की सुबह में तीन बजे दो स्कॉर्पियो सवार
बदमाशों का पुलिस से मुठभेड़ हो गया। गोलियों की आवाज़ से ग्रामीणों की नींद खुल गई।
पुलिस की जवाबी कार्रवाई होने पर बदमाश वाहन छोड़ भागने लगे। भाग रहे बदमाशों का
पुलिस ने पीछा कर एक बदमाश को गिरफ्त में ले लिया। पकड़े गए बदमाश को साथ लेकर
पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम अन्य बदमाशों की धर पकड़ के लिए निकल गयी है।
यह भी पढ़े :वरूण गांधी की "हनी ट्रैप" पर सफाई,नहीं किया गलत काम
यह भी पढ़े :मंत्री पुत्रऔर भतीजे में वर्चस्व की जंग, गरजी बन्दूकें, चले ईट पत्थर, कई घायल