Police arrested accused in rape case in shahjahanpur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

घर में घुसकर छात्रा के साथ रेप, आरोपी गिरफ्तार

khaskhabar.com: गुरुवार, 28 दिसम्बर 2017 2:40 PM (IST)
घर में घुसकर छात्रा के साथ रेप, आरोपी गिरफ्तार
राजीव शर्मा,शाहजहाँपुर l उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में घर में घुसकर बारहवी की छात्रा के साथ गांव के ही एक व्यक्ति ने रेप करने का मामला सामने आया है l पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है l पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सुभाष चंद्र शाक्य ने गुरूवार को बताया कि थाना कटरा अंतर्गत शाहपुर खितौआ गांव में रहने वाली 18 वर्षीय छात्रा के माता पिता अपने ससुराल गए थे तभी गांव का ही राजेश सोमवार की रात घर में घुस आया और सोते समय मुंह दबाकर छात्रा के साथ दुराचार कियाl इस दौरान आरोपी ने शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी भी दी l उन्होंने बताया इसी दौरान युवती की चीख निकलने पर उसके भाई बहन जाग गए और उन्होंने शोर मचा दिया, जिस पर आरोपी फरार हो गया l
पुलिस के मुताबिक पीड़िता ने के माता-पिता ने वापस आकर बुधवार को मुकदमा दर्ज कराया जिस पर पुलिस ने देर रात आरोपी राजेश को गिरफ्तार कर आज जेल भेज दिया है l

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement