इन लोगों ने NH-58 राजनगर एक्सटेंशन में एक कपडे से भरा ट्रक 20 अगस्त को लूट लिया गया था।
जिसमें करीब 25
लाख रूपये के कपडे थे। जो दिल्ली से मेरठ जा रहे थे। तभी
सेंट्रो कार से ओवर टेक कर पांच बदमाशों ने ट्रक लूट लिया था। पुलिस ने कई गैंग को
रडार पर लिया जिसके बाद इस घटना का खुलासा हुआ है। पुलिस ने मामले
में शाहनवाज , मनवीर , राजकुमार और मोहम्मद अकबर को गिरफ्तार
किया है । इनके कब्जे से पुलिस ने 22 लाख रूपये का माल बरामद कर लिया है। जबकि इस गैंग का
सरगना लाला ठाकुर अभी फरार है। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।