मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के बरौधा में 14 साल पूर्व तीहरे हत्याकांड में फरार चल रहे इमानिया हत्यारोपित को क्राइम ब्रांच और देहात कोतवाली पुलिस ने रविवार की भोर वीरपुर पहाड़ी के पास से घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। फरार आरोपित के की गिरफ्तारी न होने पर 2008 में पांच हजार का पुरस्कार घोषित हुआ था। इसका खुलासा पुलिस अधीक्षक अरविंद सेन ने रविवार को पुलिस लाइन स्थित मनोरंजन कक्ष में किया। वर्ष 2002 में 21 दिसांर की रात कटरा कोतवाली क्षेत्र के बरौधा में एक ही परिवार की दो युवक व एक किशोर की धारदार हथियार से हत्या कर दी गयी थी। इसमें 21 वर्षीय मनोजए 19 वर्षीय प्रदीप कुमार तिवारी व 16 वर्षीय संदीप कुमार तिवारी थे।
परिवार के हरिशंकर तिवारी ने 22 दिसांर की सुबह कटरा कोतवाली में चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें पुलिस ने शिवशंकरर बिंद एबाबा बिंदए संतोष तिवारी को गिरफ्तार कर लिया था। चौथा आरोपित रामधनी बिंद फरार हो गया। फरारी के दौरान अपनी जमीन व मकानोचकर अपना नाम पता बदलकर वाराणसी के पीली कोठी में छह माह तक चौकीदारी किया। इसके बाद हरियाणा के पानीपत में छह माह रहकर दरी बेचने का काम किया। फिर वह मुंबई में दस वर्ष रहकर फलोचने का काम किया। पिछले तीन साल से इलाहाबाद के खीरी थाना क्षेत्र के चैलारी गांव में लालमणि नाम से 12 बिस्वा जमीन लेकर मकान बनवा कर रहने लगा। रविवार की भोर में एसपी अरविंद सेन को सूचना मिली कि रामधनी अपने भारी शिवशंकर से मिलने टांडा फाल आने वाना है। इसके बाद एसपी ने क्राइम ब्रांच प्रभारी विजय प्रताप और देहात कोतवाल एसए खान को भेजा। पुलिस ने घेराबंदी कर वीरपुर पहाड़ी से उसे गिरफ्तार कर लिया।