khaskhabar.com: मंगलवार, 30 अगस्त 2016 10:20 PM (IST)
झालावाड़ । झालावाड़ बस स्टैंड परिसर में मंगलवार को शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक को एसपी राजेंद्र सिंह ने कहा कि पुलिस की पहली प्राथमिकता अपराध का खात्मा है उन्होंने कहा की झालावाड़ पुलिस अपराध पर अंकुश लगाने के लिए सजग है। बैठक में शांति समिति के सदस्यो ने कानून व्यवस्था को लेकर अपने सुझाव दिए इस दौरान कोतवाली थाना प्रभारी हर्षराज सिंह ने ऑटो चालकों को बस स्टैंड परिसर में ऑटो नहीं लाने की हिदायत दी साथ पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिए है कि रात्रि के समय चलने वाले ऑटो अपने ऑटो नम्बर और समस्त जानकारी थाने में द्रज कराए।