PM Narendra Modi addresses rally in Badaun Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:56 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मोदी का अखिलेश से सवाल,तुमने अच्छे दिन लाने के लिये क्या किया

khaskhabar.com: शनिवार, 11 फ़रवरी 2017 8:10 PM (IST)
मोदी का अखिलेश से सवाल,तुमने अच्छे दिन लाने के लिये क्या किया
आजादी के 70 साल बाद भी 18 गांव ऐसे थे, जहां आज भी बिजली नहीं थी। आजाद भारत में यह सबसे बड़ा कलंक था। मैंने कहा, 1000 दिनों के भीतर बिजली पहुंचानी है, यह काम पूरा हो गया। अकेले यूपी में 1500 गांव ऐसे थे जहां बिजली नहीं थी। मोदी ने कहा कि 2014 में बदायूं से मेरा सांसद नहीं जीता, लेकिन बदायूं के लोग मेरे थे। मायावती, मुलायम को जहां पहुंचना था वहां पहुंच गए, लेकिन आजादी के बाद भी यहां बिजली नहीं पहुंच पाई। पीएम मोदी ने कहा कि बदायूं की जनता ने बीजेपी का एमपी नहीं बनाया लेकिन इसके बावजूद 500 गांवों में बिजली पहुंचाई। उन्होंने कहा कि यह मोदी है जिसने गांवों में बिजली पहुंचा दी, वर्ना अभी तक नहीं पहुंचती। अखिलेश बोलते हैं कि काम बोलता है, जबकि बच्चा-बच्चा बोलता है कि अखिलेश का काम नहीं, कारनामे बोलते हैं। यहां अखिलेश के चहेते विधायक हैं, उन्होंने अपनी पार्टी पर आरोप लगाया कि अवैध खनन, बिजली में भ्रष्टाचार करते हैं। मैं कल्पना करता हूं कि जब मुलायम सिंह यादव ने सुना होगा कि सपा के ही नेता सपा के एमएलए के खिलाफ इतने गंभीर आरोप लगाते हैं। तो उन्होंने कहा होता कि बच्चा है, गलती कर देता है तो क्या फांसी लगती है क्या। वहीं, अगर यही सवाल अखिलेश से पूछा जाता तो वो बोलते कि ऐसे सवाल क्यों पूछते हो, क्या तुम्हारे शहर में भ्रष्टाचार हो रहा है।
पीएम मोदी ने कहा कि चुनाव के समय अखिलेश सरकार बसपा पर हमला करती थी लेकिन जब सत्ता में आए तो ऐसे अफसरों को नोएडा में बिठाया जो भ्रष्टाचार करते थे। कोर्ट ने उन्हें सजा दी। उन्होंने कहा कि इनको पता चल गया है कि कालेधन और भ्रष्टाचार की मेरी लड़ाई है, वह इनको अपने फेरे में लेकर रहेगी।

[@ यहां डॉक्टर नहीं, भूत-प्रेत करते है इलाज]

2/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement