PM Narendra Modi addresses rally in Badaun Slide 3-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:02 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मोदी का अखिलेश से सवाल,तुमने अच्छे दिन लाने के लिये क्या किया

khaskhabar.com: शनिवार, 11 फ़रवरी 2017 8:10 PM (IST)
मोदी का अखिलेश से सवाल,तुमने अच्छे दिन लाने के लिये क्या किया
उन्होंने कहा कि मेरी सरकार गरीबों के लिए बनी है। जनता ईश्वर का रूप होती है। आज यूपी में शहर हो या गांव, दिन हो या रात हो, सुबह हो या शाम हो, क्या कभी कोई बहन बेटी अकेली घर से निकल सकती है क्या? अगर बेटी देर से गई है तो मां बाप चिंता करते हैं। भाईयों को दौडऩा पड़ता है। अखिलेश आप किसी से गले मिलें, मुझे दिक्कत नहीं है। प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि एक दिन टीवी देखा तो पाया कि अखिलेश ने लोगों से सवाल पूछा कि अच्छे दिन आ गए क्या? मैं कहता हूं कि यूपी में पांच साल से तुम राज करते हो, अगर जनता कहती है कि नहीं तो उसके लिए जिम्मेदार सपा है। उन्होंने कहा कि आज एमएलसी के तीन सीटों के नतीजे आए। तीनों को बीजेपी ने जीता है। यदि अगर ये सीटें हम हार जाते तो ब्रेकिंग न्यूज चलती। ये खबरें चलती कि मोदी का जादू खत्म हो गया है। गोरखपुर, कानपुर, बरेली में बीजेपी को जीत मिली है। इसके लिए यूपी की जनता को बधाई। जनता ने संकेत दे दिया है कि आंधी कितनी तेज है।

[@ यूपी चुनाव: राकेशधर का सियासी खेल जारी, मां के खिलाफ बेटा लड़ेगा चुनाव]

3/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement