भ्रष्टाचार पर हमला बोलते हुए पीए ने कहा, अबकी बार चोरों के सरदार पर वार हो रहा है, अब कालाधन-कालामन दोनों बाहर होंगे।
मोदी
ने रैली में उमड़ी से उत्साहित होकर कहा कि इतनी बड़ी तादाद में आपका आना
इस बात का संकेत है कि अब उत्तराखंड विकास के लिए इंतजार नहीं कर सकता।
पीएम ने कहा, आज यहां जिस प्रकल्प का शिलान्यास हुआ है, वह उन हजारों लोगों
को श्रद्धांजलि है, जिन्होंने केदारनाथ के हादसे में अपनी जिंदगी गंवा दी
थी। यह शिलान्यास हर हिंदुस्तानी के मन को संतोष देने वाला है, जिसे कभी न
कभी मां गंगा के तट पर आना है, जो अपने बूढ़े मां-बाप को लेकर गंगोत्री,
यमुनोत्री आना चाहता है।
इससे उत्तराखंड के लोगों को रोजगार मिलेगा। अभी
बद्रीनाथ-केदारनाथ यात्रा पर कोई आता है, तो दो-तीन दिन खाली रखता है, लैंड
स्लाइड की आशंका रहती है, अनिश्चितता रहती है। आप जिस मकसद से आते हैं
उसमें हर चिंता से मुक्त रहना चाहिए, लेकिन यहां आने पर इस बात की चिंता
रहती है कि कहीं लैंड स्लाइड न हो, बाधा अवरोध न हो। उन्होंने कहा,
‘राजनेता समझ लें, वह जमाना चला गया, अब जनता सब जानती है। बिना बजट के
पत्थर गाड़ते जाओगे तो इससे विकास नहीं होगा। जल्दबाजी में की गई योजनाओं
से राजनीति तो चल सकती है, लेकिन समाजनीति नहीं चल सकती।’ श्रवण कुमार से की गडकरी की तुलना