Modi said, this time King of thieves attacking, black money and black mind will be out-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मोदी बोले,मैं चौकीदारी कर रहा हूं तो कुछ लोगों को बुरा लग रहा है

khaskhabar.com: मंगलवार, 27 दिसम्बर 2016 10:11 PM (IST)
मोदी बोले,मैं चौकीदारी कर रहा हूं तो कुछ लोगों को बुरा लग रहा है
देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में परिवर्तन रैली के दौरान नोटबंदी का विरोध करने को लेकर कांग्रेस पर एक बार फिर हमला बोला। यहां परेड ग्राउंड पर लोगों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा नोटबंदी के फैसले से पल भर में आतंकवाद, ड्रग माफिया, अंडरवल्र्ड, मानव तस्करों की दुनिया तबाह हो गई। पीएम मोदी ने नोटबंदी को सफाई अभियान बताते हुए कहा कि सिर्फ कालेधन ने ही नहीं, काले मन वालों ने भी देश को तबाह किया है। प्रधानमंत्री ने इससे पहले यहां चारधाम महामार्ग विकास परियोजना का शिलान्यास किया। इसी के साथ राज्य के सबसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट ऑल वेदर रोड का शुभारंभ किया। इस योजना के तहत चारधाम के लिए ऐसी सडक़ों के नेटवर्क का निर्माण किया जाएगा, जो सभी मौसम में उपयोग लायक रहेंगी। यह प्रोजेक्ट सीधे तौर पर देश के तमाम ऐसे लोगों से जुड़ा है, जो उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के तहत आते हैं। इस मौके पर आयोजित रैली को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि उत्तराखंड में बदलाव की बयार बह रही है।

[@ अमेरिका के 911 की तर्ज पर बना डायल 100 कैसे काम करेगा...जानिए इसकी टेक्नोलॉजी]

1/5
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement