पीएम ने कहा, ‘’नितिन गडकरी जी दुनियी भर में जो कुछ अच्छा है उसे खोजने
में रहते हैं। अच्छे से अच्छा कैसे हो, यह खोजत रहते हैं। सरकार बनने के
समय में ही मैंने उन्हें काम दिया था, लेकिन ऐसा रास्ता बने कि आने वालों
को 100 साल तक किसी कठिनाई से गुजरना न पड़े, आज दुनियाभर की कंसल्टिंग
एजेंसियों की मदद से ऐसी उत्तम रचना आने वाले दिनों में होगी कि जब आप
उत्तराखंड की यात्रा करेंगे तो श्रवण कुमार की जगह इस सरकार और नितिन गडकरी
जी को जरूर याद करेंगे।’ उन्होंने कहा, ‘इन सब पर 12 हजार करोड़ रुपये
लगेगा, इसमें सीमेंट, पत्थर लगता है, उसके साथ पसीना भी लगता है। कल्पना
कीजिए कि कितने नौजवानों को रोजगार मिलेगा, उत्तराखंड में आय का सबसे बड़ा
साधन यात्री है, टूरिज्म है। व्यवस्थाएं ठीक हों, तो हिंदुस्तान का कौन-सा
परिवार यहां आकर पांच-सात दिन गुजारना नहीं चाहेगा।’ प्रधानमंत्री ने कहा,
ऐसा कहा जाता है कि पहाड़ का पानी और जवानी वहां के काम नहीं आती, लेकिन
मैंने इस कहावत को बदलने की ठान ली है। ऐसा उत्तराखंड बनाएंगे जिसमें
हिमालय के लोगों को किसी और शहर न जान पड़े।’
वर्ष 2016 की वे खबरें जो बनी पूरे विश्व में चर्चा का विषय