khaskhabar.com: गुरुवार, 08 सितम्बर 2016 11:38 AM (IST)
प्रधानमंत्री मोदी इस सम्मेलन के बाद कई देशों के राष्ट्र
प्रमुखों से मुलाकात करेंगे, लेकिन इसमें सबसे अहम अमेरिकी राष्ट्रपति बराक
ओबामा के साथ होने वाली उनकी बैठक है। दोनों नेताओं के बीच विभिन्न
क्षेत्रीय एवं बहुपक्षीय मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। व्हाइट हाउस
की तरफ से भी इस बात की जानकारी दी गई कि प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति
ओबामा लाओस में द्विपक्षीय बैठक करेंगे। पिछले दो सालों में मोदी और ओबामा
की यह 8वीं मीटिंग होगी। वैसे, रविवार को चीन में जी20 सम्मेलन से इतर भी
प्रधानमंत्री मोदी और ओबामा की बैठक हुई थी।
जापानी पीएम आबे से मिले मोदी