khaskhabar.com: गुरुवार, 08 सितम्बर 2016 11:38 AM (IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को लाओस में इंडिया-आसियान सम्मलेन को संबोधित करते हुए कहा कि आसियान भारत की ‘एक्ट ईस्ट इंडिया पॉलिसी’ का केंद्र है और इस क्षेत्र में हमारे संबंध सौहार्द के स्रोत हैं। उन्होंने कहा कि भारत के आसियान देशों के साथ बहुत मजबूत संबंध हैं।
पीएम मोदी ने कहा कि आसियान इंडिया प्लान ऑफ एक्शन (2016-20) के तहत 54 गतिविधियों को पहले ही लागू किया जा चुका है। भारतीय पीएम ने बढ़ती हिंसा और आतंकवाद और कट्टरवाद को समाज की सुरक्षा के लिए सबसे बड़ा खतरा बताया और कहा कि आतंक का निर्यात बंद होना चाहिए। ये तीसरा मौका है, जब पीएम मोदी इंडिया-आसियान समिट में शामिल हुए और उन्होंने इस बात का जिक्र अपने संबोधन में भी किया।
8वीं बार होगी यूएस राष्ट्रपति ओबामा से मुलाकात