PM modi addresses smart india hackathon;appeals to bring social change through IT Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

स्मार्ट इंडिया हैकाथन में बोले पीएम मोदी-आईटी समाज में बदलाव का जरिया

khaskhabar.com: शनिवार, 01 अप्रैल 2017 11:01 PM (IST)
स्मार्ट इंडिया हैकाथन में बोले पीएम मोदी-आईटी समाज में  बदलाव का जरिया
लगातार 36 घंटे तक चलने वाली डिजिटल प्रोग्रामिंग प्रतियोगिता शनिवार को सुबह आठ बजे से देश की 26 विभिन्न जगहों पर शुरू हुई। हर जगह पर हैकाथॉन की जिम्मेदारी एक केंद्रीय विभाग या मंत्रालय है। शीर्ष तीन टीमों को एक लाख रुपये, 75,000 रुपये तथा 50,000 रुपये से पुरस्कृत किया जाएगा और डिजिटल सॉल्यूशंस का इस्तेमाल मंत्रालय/विभाग शासन प्रणाली का सुधार करने के लिए करेगा। पुरस्कार पाने वाले सभी विजेताओं को कम्युनिटी ऑफ इनोवेटिव माइंड्स में शामिल किया जाएगा। हैकाथॉन का उद्देश्य देश में पेटेंट के बारे में जागरूकता में सुधार करना भी है। वर्ल्ड इंटलेक्चुअल प्रॉपर्टी ऑर्गनाइजेशन (डब्ल्यूआईपीओ) के मुताबिक, भारत में प्रति 10 लाख की आबादी में 40 पेटेंट होता है।

जेल जाने से बचाती हैं यह माता! चढ़ाते हैं हथकड़ी

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement