PM-Beneficiary Dialogue - CM Beneficiaries Dialogue-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:01 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पीएम-लाभार्थी जनसंवाद के बाद अब मुख्यमंत्री लाभार्थी जनसंवाद...यह खबर पढ़ें

khaskhabar.com: सोमवार, 03 सितम्बर 2018 2:28 PM (IST)
पीएम-लाभार्थी जनसंवाद के बाद अब मुख्यमंत्री लाभार्थी जनसंवाद...यह खबर पढ़ें
जयपुर। प्रदेश में पीएम लाभार्थी जनसंवाद कार्यक्रम की सफलता के बाद अब 4 सितंबर को अमरूदों के बाग में मुख्यमंत्री लाभार्थी जनसंवाद कार्यक्रम होने जा रहा है। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अमरूदों के बाग में अनुसूचित जाति-जनजाति, दिव्यांगजन, सफाई कर्मचारी एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के ऋण माफी योजना के लाभार्थियों के साथ प्रदेश में नवनियुक्त सफाई कर्मियों से जनसंवाद करेंगी । प्रदेश के सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री अरूण चतुर्वेदी ने बताया कि इस कार्यक्रम में 35 हजार से ज्यादा लाभार्थियों के आने की संभावना है। इसके अलावा दिव्यांग जनों को स्कूटी, स्मार्ट मोबाइल के साथ-साथ अनुजा निगम द्वारा इन वर्गों के युवाओं को रोजगार के लिए रियायती ब्याज दर पर ऋण देकर टेक्सी, ट्रैक्टर की चाबी मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे लाभार्थियों को प्रदान करेंगी।

इसी प्रकार सफाई कर्मियों को सीवरेज आदि की सफाई करने के दौरान काम आने वाले सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। इस अवसर पर सामाजिक न्याय व अधिकारिता विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव जे सी माहंती ने पुलिस अधिकारियों एवं नगर निगम अधिकारियों के साथ चर्चा कर व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने सार्वजनिक निर्माणविभाग के द्वारा बनाई जा रही स्टेज एवं डोम को देखा तथा डोम में अलग-अलग संभागवार लाभार्थियों को बैठने की व्यवस्था करने की व्यवस्था समुचित करने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement