Playing with the future of the students in pali-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:54 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

छात्रों के भविष्य से खिलवाड़, 233 संस्था प्रधानों ने नहीं भेजी सूचना

khaskhabar.com: गुरुवार, 20 अक्टूबर 2016 2:36 PM (IST)
छात्रों के भविष्य से खिलवाड़, 233 संस्था प्रधानों ने नहीं भेजी सूचना
पाली। राज्यस्तरीय व केन्द्र प्रवर्तित छात्रवृत्तियों के चयनित विद्यार्थियों के आधार नामांकन/आधार नम्बर संस्था प्रधानों को जनरेट कराने थे। इन विद्यार्थियों के बैंक खातों को आधार नम्बर से सीडिंग करवाकर इसकी रिपोर्ट 15 अक्टूबर तक जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक को भिजवानी थी। जिले के 458 में से 233 माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालयों के संस्था प्रधानों ने समय पर सूचना नहीं भिजवाई है। ऐसे में इन विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति अटक सकती है। इन विद्यालयों के संस्था प्रधानों के लारवाही बरतने पर जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक ने कारण बताओ नोटिस दिया है। विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति की यह सूचना 15 अक्टूबर को ही शाम तक निदेशक माध्यमिक शिक्षा राजस्थान बीकानेर को भिजवाई जानी थी। वहां से यह सूचना 18 अक्टूबर को शासन सचिव स्कूल शिक्षा एवं भाषा विभाग जयपुर को भेजनी थी। जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक नवलसिंह राठौड़ ने कहा कि जिले के 233 संस्था प्रधानों को छात्रवृत्ति से जुड़ी सूचना नहीं देने पर कारण बताओ नोटिस दिया है। अब इन संस्था प्रधानों को 30 अक्टूबर तक का समय दिया गया है। इस अवधि में सूचना नहीं मिलने पर शिक्षा सचिव ने संस्था प्रधानों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement