भिवानी । कोई भी मां अपने मासूम बच्चे को एक पल के लिए कलेजे से दूर नहीं करना चाहती, लेकिन भिवानी में एक बेपरवाह मां अपने मासूम बच्चे को भीड़ में खो जाने पर उसकी तलाश करने के बजाय अपने काम में जुटी रही। गनीमत ये रही कि बच्चा अस्पताल पुलिस के हाथ लग गया और घंटों की तलाश के बाद उसे उसकी मां को सौंपा गया। चौधरी बंसलील नागरिक अस्पताल में ये मामला सामने आया। मामले के मुताबिक अस्पताल की पुलिस चौकी में कार्यरत महिला पुलिसकर्मी अस्पताल के निरीक्षण पर थी। इस दौरान ओपीडी में एक दो साल का बच्चा रोता हुआ मिला। महिला पुलिसकर्मी ने बच्चे को उठाया और ओपीडी के साथ पूरे अस्पताल में बच्चा के लेकर घुमी, लेकिन बच्चे के परिजन नहीं मिले। इसके बाद वो बच्चे को चौकी में लेकर आई । करीब दो-तीन घंटे बाद पुलिस कर्मचारियों के अथक प्रयास के बाद बच्चे की मां मिली। इसके बाद पहचान पूछकर बच्चे को उसके हवाले किया गया और बताया गया कि वो भविष्य में अपने बच्चे का ध्यान रखे। वहीं बच्चे की मांग सुनीता ने बताया कि वह दवा लेने आई थी और भीड़ में उसका बच्चा गुम गया था । सुनीता ने बच्चे को सही सलामत सौंपने पर पुलिस का आभार जताया।