Plants to make ballast from bagasse will be installed in 7 sugar mills of Haryana-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हरियाणा की 7 चीनी मिलों में लगेंगे खोई से गिट्टी बनाने के प्लांट

khaskhabar.com: बुधवार, 03 सितम्बर 2025 10:30 PM (IST)
हरियाणा की 7 चीनी मिलों में लगेंगे खोई से गिट्टी बनाने के प्लांट
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने प्रदेश की सहकारी चीनी मिलों को और अधिक आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने बुधवार को एक समीक्षा बैठक के बाद घोषणा की कि 7 सहकारी चीनी मिलों में खोई (गन्ने के रेशे) से गिट्टी बनाने के लिए सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मोड पर प्लांट लगाए जाएंगे। इन गिट्टियों का इस्तेमाल थर्मल पावर प्लांट में किया जाएगा। बैठक में डॉ. अरविंद शर्मा ने चीनी मिलों की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता लाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अब चीनी के हर बैग पर ऑनलाइन मार्किंग होगी, जिससे उसका सीरियल नंबर, बैच संख्या, उत्पादन और भराई की तारीख जैसी सभी जानकारी दर्ज होगी। बैंसों की समीक्षा के दौरान, डॉ. शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में चीनी मिलों में सुधार हो रहा है। उन्होंने पिछले पेराई सत्र (2024-25) के दौरान 303.81 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई और किसानों को 1210 करोड़ रुपये का भुगतान करने की सराहना की। आगामी पेराई सत्र (2025-26) के लिए 343 लाख क्विंटल गन्ना पेराई का लक्ष्य रखा गया है। मिलों के रखरखाव का 60% काम पूरा हो चुका है।
पानीपत में लगेगा एथनॉल प्लांट: मंत्री ने बताया कि पानीपत की सहकारी चीनी मिल में 150 करोड़ रुपये की लागत से एक एथनॉल प्लांट लगाया जाएगा, जिसके लिए जल्द ही टेंडर जारी होगा। इसके अलावा, उन्होंने अधिकारियों को गन्ने की खेती के तहत घटते क्षेत्र पर चिंता व्यक्त करते हुए किसानों से संवाद स्थापित करने के निर्देश दिए, ताकि पुराने गन्ना किसानों को फिर से मिल से जोड़ा जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में सभी सहकारी चीनी मिलों के लिए टेंडर एक समान नियमों के तहत लगाए जाएंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement