Plantation done in mining areas-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:54 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

खनन क्षेत्रों में हुआ पौधरोपण

khaskhabar.com: मंगलवार, 30 जुलाई 2024 5:57 PM (IST)
खनन क्षेत्रों में हुआ पौधरोपण
चूरू। शासन व निदेशालय, खान एवं भू विज्ञान विभाग, उदयपुर के निर्देशानुसार खनन क्षेत्रों में वृक्षारोपण किये जाने के क्रम में सोमवार को सुजानगढ़ के ग्राम लोढ़सर के पहाड़ी क्षेत्र में पौधरोपण किया गया। सहायक खनि अभियंता नौरंग लाल मेघवाल ने बताया कि लोढ़सर में स्थापित क्रेशर उद्योग मैसर्स बालाजी स्टोन क्रेशर उद्योग, जगदम्बा स्टोन क्रेशर उद्योग, शुभम स्टोन क्रेशर उद्योग, श्री मारुती नन्दन स्टोन क्रेशर उद्योग, ढिढारिया स्टोन क्रेशर उद्योग, लक्ष्मी स्टोन क्रेशर उद्योग, आर.के. स्टोन क्रेशर उद्योग, मातेश्वरी स्टोन क्रेशर उद्योग आदि पर छायादार पेड़ के 200 पौधों का पौधारोपण खान विभाग के तत्वावधान में किया गया। इन पौधो की सार संभाल व पानी देने की पूरी जिम्मेदारी संबंधित क्रेशर मालिकों द्वारा ली गई तथा क्रेशर मालिकों, प्रतिनिधियों द्वारा क्षेत्र में वर्षा ऋतु में और भी पौधारोपण किया जाकर सार-संभाल किये जाने बाबत आश्वासन दिया गया। अधीक्षण खनि अभियंता धर्मेन्द्र लोहार ने खनन क्षेत्रों में वर्षा ऋतु में अधिक से अधिक वृक्षारोपण किया जाकर सार-संभाल हेतु निर्देशित किया। इस दौरान खनि कार्यदेशक अर्जुन राम, वाहन चालक प्रदीप कुमार, क्रेशर उद्योग धारक जगदीश कस्वां, नानूराम नायक, नोरंग सीलू, जगदीश ढिढारिया, कुन्दनमल पूनियाँ आदि मौके पर उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement