Plantation campaign started from Singh Dwar Alwar-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पौधारोपण अभियान का आगाज़ सिंह द्वार अलवर से

khaskhabar.com: शुक्रवार, 21 जून 2024 7:46 PM (IST)
पौधारोपण अभियान का आगाज़ सिंह द्वार अलवर से
अलवर। विज्ञान भारती, हैनिमन चेरिटेबल मिशन सोसाइटी एवं अन्य सरकारी व गैर सरकारी संगठन मिलकर के 1 करोड़ पौधे "धरती बचाओ पेड़ लगाओ" अभियान के तहत राजस्थान के प्रत्येक जिला मुख्यालय पर सघन वृक्षारोपण की द्रष्टि से ऑक्सी-ज़ोन बनाने के कार्यक्रम में प्रमुख भूमिका अदा कर रहा है l इस कार्यक्रम को गति देने हेतु विज्ञानं भारती द्वारा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ कार्यालय अलवर में एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमे यह निर्णय लिया गया कि विज्ञान नगर अलवर में स्थित UIT के अधिग्रहण में आने वाले भूमि क्षेत्र में सघन ऑक्सीजन-पार्क तैयार किया जायेगा l बैठक की अध्यक्षता विज्ञान भारती के संगठन महासचिव डॉ० मेगेन्द्र शर्मा ने की l एक बड़ा भव्य कार्यक्रम प्रदेश पर्यावरण की दृष्टि से "धरती बचाओ पेड़ लगाओ" के अंतर्गत आयोजित किया जायेगा, जिसमें वन मंत्री, विभिन्न विश्वविद्यालय, NGO, समाज सेवक,उद्योगपतियों तथा आम जन मानस के सहयोग से पौधरोपण व रखरखाव दोनों विषयों को पूर्ण किया जायेगा l कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में अखिल भारतीय गौशाला सहयोग परिषद् के अंतर्राष्ट्रीय संयोजक डॉ० अतुल गुप्ता ने बताया कि इस सघन वृक्षारोपण अभियान में गौमाता के गोबर से बनी जैविक खाद का उपयोग किया जायेगा आवर प्रदेश में हर जिला मुख्यालय पर पौध भण्डारण व खाद भण्डारण के डिपो तैयार किये जायेंगे l उक्त डिपो के माध्यम से ही जिले में वितरण व्यवस्था तथा ग्राम स्तर पर कमेटियों के माध्यम से पेड़ पौधों के रखरखाव हेतु व्यवस्थाएं बनाई जाएँगी l
इसी अवसर पर श्री कृष्ण गौशाला का अवलोकन व भ्रमण कर गौमाता का आशीर्वाद प्राप्त किया l

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement