पांच साल से करोडों के उपकरण धूल फांक रहे है जो कि धीरे-धीरे कबाड में तब्दील होते जा रहे हैं। कचरा
निस्तारण और कचरे से कंपोस्ट खाद बनाने का जनता को सपना दिखा नगर परिषद ने
तीन करोड़ रुपए का प्लांट बनाया। शहर के 17 किलोमीटर दूर सांगानेर के पास
ट्रंचिग ग्राउड पर बने प्लांट का तत्कालीन केंद्रीय मंत्री डॉ. सीपी जोशी
ने अक्टूबर,2009 में प्लांट का उदघाटन किया था। उस दिन के बाद से ही इसे
भुला दिया गया।