भीलवाड़ा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम वसुंधरा राजे भले ही कचरा प्रबंध और स्वच्छता के लिए सडक़ों पर आ रहे है, मगर शायद भीलवाड़ा नगर परिषद प्रशासन को इससे सरोकार नहीं है। गंदगी से निजात दिलवाने के लिए जनता के पसीने के पैसे से 3 करोड रुपए से बनाए ठोस कचरा निस्तारण प्लांट की सूध लेने वाला आज कोई नहीं हैं।