Plan to open Didi Cafe in UP-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:35 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

UP में 'दीदी कैफे' खोलने की योजना

khaskhabar.com: मंगलवार, 06 जून 2023 11:32 AM (IST)
UP में 'दीदी कैफे' खोलने की योजना
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद और वृंदावन सहित 17 नगर निगम शहरों में 'दीदी कैफे' खोलने की योजना बना रही है। कैफे केवल महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा चलाए जाएंगे जो कम लागत वाले भोजन, स्नैक्स और अन्य सुविधाएं प्रदान करेंगे। सरकार के प्रवक्ता के अनुसार, यह पहल शहरी गरीब महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए तैयार की गई है। ऐसा ही एक कैफे वाराणसी में चालू हो गया है। प्रमुख सचिव नगरीय विकास अमृत अभिजात ने अधिकारियों से छत्तीसगढ़ और दक्षिण भारत के कुछ अन्य राज्यों में ऐसे आउटलेट के मॉडल का अध्ययन करने को कहा है।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement