Advertisement
ग्रीष्मकाल में पेयजल आपूर्ति की योजना अभी से तैयार रखें - मेघवाल

बैठक में उदयपुर जिला कलक्टर आनंदी, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कमर चौधरी, अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) चांदमल वर्मा, यूआईटी के विशेषाधिकारी ओ.पी.बुनकर, जनजाति परियोजना अधिकारी के.पी.सिंह, सहित जिले के विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। इससे पूर्व उन्होंने अपने विभाग सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता के उपनिदेशक गिरीश भटनागर एवं अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर विभागीय योजनाओं की प्रगति के बारे मेंं जानकारी ली।
देवास बेहद जरूरी
प्रभारी मंत्री ने मीडिया से बातचीत के दौरान यह स्वीकार किया कि उदयपुर की पेयजल आपूर्ति एवं पर्यटक की दृष्टि से महत्वपूर्ण झीलों में वर्ष पर्यन्त पानी भरा रखने हेतु देवास परियोजना काफी महत्वपूर्ण है। एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि वे परियोजना की वस्तुस्थिति की जानकारी लेकर इसके बारे में आगे कार्यवाही हेतु प्रयास करेंगे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
उदयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


