Pistol at the tip of Car Smash-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पिस्तौल की नौक पर कार लूट

khaskhabar.com: सोमवार, 17 अक्टूबर 2016 6:39 PM (IST)
पिस्तौल की नौक पर कार लूट
चूरू। जिले के रतनगढ थानान्र्तगत पिस्तौल की नौक पर कार और नकदी लूटने की वारदात सामने आयी है। पिकअप में सवार चार—पांच बदमाशों ने गांव सेहला-गोरीसर के बीच वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने पिस्तौल की नौक पर स्कोर्पियों कार को रूकवाया और कार ड्राइवर व उसके भाई को बन्धक बनाकर सरदारशहर तहसील के गांव बुकनसर के पास मारपीट कर नकदी, मोबाइल व कार लुटकर दोनो को पटक गये। पीडित ने सोमवार को रतनगढ थाने में मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार चूरू निवासी कपिल कस्वां रिश्ते में अपने भाई के साथ कार में सवार होकर रतनगढ़ की तरफ आ रहा था कि कुछ अज्ञात लोग पिकअप में सवार होकर आए। इन लोगों ने स्कॉर्पियों कार को रूकवाया तथा चालक व उसके भाई को बंधक बनाकर साथ ले गए। इन लोगों ने कार मालिक व उसके साथी को सरदारशहर तहसील के गांव बुकनसर छोड़ दिया। इस दौरान लुटेरों ने इनके साथ मारपीट भी की तथा इनके पास से मोबाईल व सात हजार रुपए की नकदी भी लूटकर ले गए। पीडि़त रतनगढ़ थाने आए तथा इस संबंध में पुलिस को रिपोर्ट दी। रिपोर्ट पर पुलिस ने जिले सहित आसपास के क्षेत्र के नाकाबंदी करवाई तथा कार की तलाश शुरू कर दी। सीआई अरविंद भारद्वाज ने बताया कि पीडि़त कपिल कस्वां निवासी चूरू की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी गई है।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement