Pinksiti Press Club will welcome the New Year, will be the variety show-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पिंकसिटी प्रेस क्लब में होगा नववर्ष का स्वागत, होंगे रंगारंग कार्यक्रम

khaskhabar.com: शुक्रवार, 30 दिसम्बर 2016 7:56 PM (IST)
पिंकसिटी प्रेस क्लब में होगा नववर्ष का स्वागत, होंगे रंगारंग कार्यक्रम
जयपुर । पिंकसिटी प्रेस क्लब की ओर से क्लब सदस्यों एवं उनके परिजनोंं के लिए नववर्ष की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। क्लब महासचिव मुकेश चौधरी ने बताया कि उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक राहुल गौतम के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में प्रकाश शर्मा एण्ड पार्टी द्वारा चरी, कालबेलिया, बिणजारा, तेरहताली, घूमर, ताराछाई रात, चन्द्रगोरजा, चांदनी बरस रही, मोरिया सहित दर्जनों नृत्यों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इस अवसर पर मशहूर गायककार जोडी डॉ. गौरव जैन एवं दीपशिखा जैन फिल्मी गीतों की प्रस्तुतियां देंगे। कार्यक्रम मेंं अन्य आकर्षण लेजर लाइट्स एवं डीजे बीट्स पर थिरकते एलईडी और मंच का वैभव होगा। क्लब सदस्य भी कार्यक्रम में परिवार सहित एंजॉय करेंगे। रात 12 बजे नववर्ष का विषेष अभिनन्दन शॉ होगा।

[@ यहां था पैदा होते ही बेटी को मार देने का रिवाज, अब बेटी ने ही किया नाम रोशन]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement