Pilibhit: A dozen bullies entered the house and created a ruckus, many family members including a woman injured-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 21, 2026 10:32 pm
Location
 
   राजस्थान, हरियाणा और पंजाब सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त

पीलीभीत : एक दर्जन दबंगों ने घर में घुसकर मचाया तांडव, महिला समेत परिवार के कई सदस्य घायल

khaskhabar.com: गुरुवार, 03 जुलाई 2025 2:03 PM (IST)
पीलीभीत : एक दर्जन दबंगों ने घर में घुसकर मचाया तांडव, महिला समेत परिवार के कई सदस्य घायल
पीलीभीत। जनपद के थाना बरखेड़ा क्षेत्र अंतर्गत गांव डंडिया भगत में दबंगों ने खुलेआम कानून व्यवस्था को चुनौती देते हुए जमकर उत्पात मचाया। जानकारी के अनुसार, करीब एक दर्जन दबंगों ने एक राय होकर एक युवक के घर में घुसकर न केवल उसके साथ बेरहमी से मारपीट की, बल्कि घर में मौजूद महिला को भी पीटा। इस हमले में पीड़ित युवक के भाई और मां को गंभीर चोटें आई हैं। हमलावर लाठी-डंडों से लैस थे और पूरे घर में तांडव मचाते रहे। इस बर्बर घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पीड़ित युवक ने बरखेड़ा थाना पुलिस को घटना की तहरीर दी है। उसका कहना है कि घटना को एक सप्ताह से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन पुलिस ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है।
स्थानीय ग्रामीणों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है। उनका आरोप है कि पुलिस आरोपियों को राजनीतिक संरक्षण के चलते गिरफ्तार नहीं कर रही है। अब देखना यह है कि पुलिस प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और पीड़ित परिवार को न्याय कब तक मिलता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement