Advertisement
फुलेरा बनी जिले की पहली ओडीएफ नगर पालिका

महाजन ने बताया कि जयपुर नगर निगम के 91 वार्डों में से अब तक 71 वार्ड ओडीएफ घोषित हो गए हैं। नगर निगम के हवा महल (पश्चिम) के 6 में से 6, मानसरोवर जोन के 11 में से 9 वार्ड, मोती डूंगरी जोन के 9 में से 4, सांगानेर जोन के 12 में से 8, हवामहल (पूर्व) जोन के 11 में से 9, सिविल लाईन जोन के 16 में से 15, विद्याधर नगर जोन के 21 में से 17 तथा आमेर जोन के 5 में से 3 वार्ड ओडीएफ घोषित हुए हैं।
नगर पालिकाओं के 146 वार्ड ‘ओडीएफ‘ घोषित
जिला कलक्टर ने बताया कि जिले की 10 नगर पालिकाओं के कुल 235 वार्डों में से 146 को ओडीएफ घोषित किया जा चुका है। नगर पालिकाओं में फुलेरा के 20 में से 20, शाहपुरा के 25 में से 13 वार्ड, विराट नगर के 20 में से 13, कोटपूतली के 30 में 8, बगरू के 25 में 21, सांभर के 20 में 15, किशनगढ़ रेनवाल के 25 में 21, जोबनेर के 15 में 10, चौमू के 30 में 13 तथा नगर पालिका चाकसू के 25 में से 12 वार्ड ओडीएफ घोषित हुए हैं।
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


