Pharmaceutical representatives submitted a memorandum to the District Collector in protest against the Central Government labor codes.-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

केंद्र सरकार की श्रम संहिताओं के विरोध में दवा प्रतिनिधिओं ने जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

khaskhabar.com: गुरुवार, 27 नवम्बर 2025 5:39 PM (IST)
केंद्र सरकार की श्रम संहिताओं के विरोध में दवा प्रतिनिधिओं ने जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
टोंक। दवा प्रतिनिधिओ ने राजस्थान मेडिकल एण्ड सेल्स रिप्रेजेन्टेटिव्स यूनियन के आह्वान पर टोंक में गुरुवार को जिला कलेक्टर के समक्ष प्रदर्शन करते हुए कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि केंद्र सरकार की 4 श्रम संहिताओं के विरोध में दवा प्रतिनिधिओ प्रात: नौ: बजें पटेल सर्किल पर एकत्रित हुए उसके बाद एक रैली के रूप में केन्द्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन करते हुए जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। जिला अध्यक्ष रविन्द्र कुमावत ने बताया कि दवा उद्योग में दवा प्रतिनिधियों के लिए समान और वैधानिक सेवा शर्तो को लागू करने की मांग लंबे समय से लंबित है, उन्होंने केन्द्र सरकार से त्रिपक्षीय समिति की बैठक बुलाकर इन शर्तो को तत्काल लागू करने की अपील की है। प्रदर्शन के दौरान केंद्र सरकार द्वारा लागू की गई 4 श्रम संहिताओं को राजस्थान में लागू न करने ओर सेल्स प्रमोशन एक्ट 1976 को अधिक प्रभावी बनाने एवं सरकारी अस्पतालों में दवा प्रतिनिधियों के प्रवेश पर लगे प्रतिबंध को हटाने ओर औद्योगिक विवाद अधिनियम की धारा 2(एस) ने संशोधन कर सेल्स प्रमोशन एंप्लॉयज को कामगार का दर्जा देने जैसी प्रमुख मांगे उठाई गई।
इस दौरान ज्ञापन देने वालों में राजस्थान मेडिकल एण्ड सेल्स रिप्रेजेन्टेटिव्स यूनियन के टोंक के अध्यक्ष रविंद्र कुमावत ओर भविश ग्वालानी, नरेंद्र जैन, देवेंद्र सहाय, सुजीत सैन, कौशल, अमन, आफताब सकलेन, राहिल, गिर्राज, कुलदीप, अशोक, विजय, प्रशांत, सुनील, सुरेश पारीक, ललित सैन एवं अन्य साथी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement