PFI master trainer Usman arrested from Bihar-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:02 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बिहार से पीएफआई का मास्टर ट्रेनर उस्मान गिरफ्तार

khaskhabar.com: बुधवार, 19 जुलाई 2023 11:46 AM (IST)
बिहार से पीएफआई का मास्टर ट्रेनर उस्मान गिरफ्तार
मोतिहारी। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) और आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) की एक टीम ने मोतिहारी पुलिस के सहयोग से पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शख्स की पहचान पीएफआई के सक्रिय सदस्य उस्मान सुल्तान खान उर्फ याकूब के रूप में की गई है। पूर्वी चंपारण जिले के पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्र ने इसकी पुष्टि करते हुए बुधवार को बताया कि बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के चकिया से इसकी गिरफ्तारी हुई है और वह मोस्ट वांटेड अपराधी था। बताया जाता है कि याकूब पीएफआई का मास्टर ट्रेनर था और पीएफआई के सदस्यों को ट्रेनिंग देता था।
पटना के फुलवारी टेरर मॉड्यूल सामने आने के बाद चकिया के रहने वाले याकूब का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह पीएफआई का झंडा लगाकर कुछ युवकों को ट्रेनिंग देता दिखाई दे रहा है।
याकूब की तलाश एनआईए, एटीएस सहित कई जांच एजेंसियों को थी।
बताया जाता है कि जांच एजेंसियों ने कुछ माह पूर्व भी उसके घर पर छापेमारी की थी। उस दौरान वह एजेंसियों को हाथ नहीं लगा था। जांच एजेंसियों ने उसके घर की तलाशी ली थी और कई आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुए थे।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, एनआईए और एटीएस के अधिकारी अज्ञात स्थान पर याकूब से पूछताछ कर रहे हैं।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement