हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन के चेयरमैन मुकेश सुराना ने एक अंग्रेजी
अखबार को दिए इंटरव्यू में कहा है कि इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल के
महंगा होने के बाद सभी ऑयल कंपनियों को फ्यूल की कीमत बढानी पडेगी। सुराना
ने कहा, फ्यूचर में क्रूड की कीमतें कितनी बढ सकती हैं और दूसरे पहलुओं को
ध्यान में रखकर यह बढोतरी की जाएगी। मैं यह नहीं बता सकता कि दाम में कितनी
बढोतरी होगी।
पिछले महीने ओपेक और रूस जैसे नॉन-ओपेक देशों के बीच क्रूड का प्रोडक्शन
घटाने पर सहमति बनी थी। उसके बाद से क्रूड ऑयल की कीमतें लगातार बढ रही
हैं। क्रूड ऑयल की भारतीय बास्केट का दाम सोमवार को 3,677.60 रूपए यानी
54.42 डॉलर प्रति बैरल हो गया था। पिछले 15 दिनों में यह अधिकतर समय 51
डॉलर से ऊपर बना रहा है, जबकि नवंबर में इसकी औसत कीमत 44.46 डॉलर थी।
अजब गजबः 200 ग्राम का गेहूं का दाना