petrol,diesel prices may be hiked by rs 3on december 15-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:36 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

3/-तक बढ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दामं

khaskhabar.com: बुधवार, 14 दिसम्बर 2016 5:34 PM (IST)
3/-तक बढ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दामं
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई उछाल और तेल उत्पादक देशों (ओपेक) द्वारा कच्चे तेल के उत्पादन में कटौती के फैसले को देखते हुए भारत में पेट्रोल डीजल के दामों में एक बार फिर बडा उछाल देखने को मिल सकता है। बीते एक साल में कच्चे तेल की कीमतों में करीब दोगुना उछाल दर्ज किया गया है। बीते साल जनवरी में जहां अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें 27 डॉलर प्रति बैरल थी जो इस साल दिसंबर तक 55 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई है। तेल जानकारों के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल महंगा होने और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रूपए में कमजोरी के चलते पेट्रोल और डीजल में बढोतरी होना तय है। जानकारों के अनुसार पब्लिक सेक्टर की तेल कंपनियों के बढ़ते क्रूड ऑयल की कीमतों को देखते हुए 6 रूपये प्रति लीटर पेट्रोल और डीजल बढाने की जरूरत है लेकिन फिलहाल इसे 3 रूपये प्रति लीटर तक बढाने के आसार है। इस बार 15 दिसंबर को होने वाली समीक्षा बैठक में पेट्रोल और डीजल के दाम 3 रूपए तक बढाने पर फैसला हो सकता है।
चाचा भतीजे की लड़ाई में किसी को टिकट,किसी को मंत्री पद

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement