person death and one injured in road accident-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

टेम्पो में भिड़ी बाइक, एक की मौत

khaskhabar.com: बुधवार, 05 अक्टूबर 2016 4:48 PM (IST)
टेम्पो में भिड़ी बाइक, एक की मौत
सोनभद्र। बनारस से रेणुकोट सोनभद्र आ रहे बाइक सवार की बुधवार की 5 बजे भोर में तनिक लापरवाही में सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। बाइक पर दो लोग सवार थे। दोनों बाइक से घर आ रहे थे। जैसे ही दोनों अहरौरा बिल्लोकुण्ड मोड़ के पास पहुंचे पास लेते वक्त टेम्पो में साइड से भीड़ गए। इससे अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकरा गयी। घटना में 26 वर्षीय शंकर पुत्र रामरतन निवासी पिपरी सोनभद्र की डिवाइडर में सर टकराने से मौके पर ही मौत हो गयी। वही दूसरा साथी मुहम्मद सलीम पुत्र स्वण् बरकत अली निवासी पिपरी सोनभद्र को हल्की चोटे आयी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement