Permanent warrantee absconding for 28 years arrested-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:08 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

28 साल से फरार स्थाई वारण्टी गिरफ्तार

khaskhabar.com: रविवार, 19 अक्टूबर 2025 6:03 PM (IST)
28 साल से फरार स्थाई वारण्टी गिरफ्तार
चित्तौड़गढ़। कोतवाली निम्बाहेड़ा थानां पुलिस ने लड़ाई झगड़े के मामले में 28 साल से फरार स्थाई वारण्टी एमपी के उज्जैन निवासी जाकिर हुसैन को गिरफ्तार किया है। महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेन्ज उदयपुर द्वारा चलाये गये विशेष अभियान आपरेशन सुदर्शन चक्र में जिले के वांछित अपराधियों की धरपकड़ हेतु दिशा निर्देश प्रदान किये गये। जिस पर थानाधिकारी कोतवाली निम्बाहेडा रामसुमेर मीणा पु.नि. के निर्देश पर एएसआई सूरज कुमार, कानि. वीरेंद्र, राकेश व सुमित द्वारा रविवार को न्यायालय जे.एम. कोर्ट निम्बाहेडा में वांछित आरोपी 60 वर्षीय जाकिर पुत्र जुदा हुसैन बोहरा निवासी जुना सिमरिया पत्ती बाजार थाना जीवाजी गंज जिला उज्जैन को गिरफ्तार किया गया है। उक्त अभियुक्त लड़ाई झगड़े के मामले में पिछले 28 साल से फरार चल रहा था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement