सीहोर। मध्य प्रदेश के ऊर्जा एवं जनसम्पर्क मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि प्रदेश को अस्थाई विद्युत कनेक्शन से मुक्त करने के लिए चार हजार करोड की लागत से मुख्यमंत्री स्थाई पंप कनेक्शन योजना लागू की जाएगी। इस योजना से किसानों को फायदा होगा। शुक्ल ने रविवार को यहां एक भवन को लोकार्पित करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में विकास की गंगा बहाने का श्रेय सरकार के साथ-साथ प्रदेश की जनता को भी जाता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी अपने संबोधन में विकास के मानदंडों के आधार पर मध्य प्रदेश का जिक्र हमेशा करते हैं।