Performed for compensation of farmers affected by drought-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अोलावृष्टि से प्रभावित किसानों का मुआवजा के लिए प्रदर्शन किया

khaskhabar.com: गुरुवार, 16 मार्च 2017 4:21 PM (IST)
अोलावृष्टि से प्रभावित किसानों का मुआवजा के लिए प्रदर्शन किया
फतेहाबाद। पिछले दिनो ओलावृष्टि से खराब हुई फसलो के मुआवजे को लेकर आज किसान सभा की ओर से लघु सचिवालय के बाहर प्रदर्शन किया। किसान शहर भर मे नारेबाजी करते हुए लघु सचिवालय मे पहुचे और जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। किसान सभा हरियाणा के जनरल सेकट्री हरपाल सिंह ने बताया कि पिछले दिनो हुई ओलावृष्टि के कारण किसानों की फसलो को काफी नुकसान हुआ था जिसको लेकर सरकार की ओर से फसल बीमा योजना का हवाला दिया जा रहा हैं लेकिन फसल बीमा योजना के जो मापदंड बनाए गए है उसके अनुसार किसानो को यह ही नही पता कि उन्हें खराब हुई फसलो को लेकर जानकारी कहां देनी है। कंपनी की ओर से खराब हुई फसलो की जानकारी 24 घंटे मे देने की बात किसानो को कही गई है लेकिन किसानो को इस बात कोई सही जानकारी नही दी गईं, जिसके चलते किसानो को दिक्कत का सामना करना पड रहा है। उन्होने कहा कि सरकार को चाहिए कि सरकार फौरी तौर पर सरकार खराब हुई फसलो की गिरदावरी करवाए। इसी बात को लेकर किसान सभा की ओर से जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा हैं। उन्होंने कहा कि किसानो के मुद्दो को लेकर किसान सभा अक्तूबर माह मे देश भर के किसानो के सम्मेलन का आयोजन करने जा रही हैं ताकि किसानो की मांगो को सरकार तक पहुचाया जा सके।

[ अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement