Advertisement
राजस्थान में कांग्रेस का सफाया करेगी जनता, बदलाव का मजबूत विकल्प बनी जेजेपी : दुष्यंत चौटाला

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने समर्थन और स्नेह के लिए स्थानीय लोगों का आभार जताया और कहा कि जेजेपी राजस्थान की तकदीर और तस्वीर बदलने के लिए चुनाव लड़ रही है इसलिए सभी खुलकर जेजेपी का साथ दें ताकि हम सब मिलकर क्षेत्र के गरीब किसान, कमेरे वर्ग के हित में काम कर सके। उन्होंने कहा कि जेजेपी का मकसद है कि राजस्थान के लोगों के लिए ऐतिहासिक कार्य हो ताकि जननायक चौधरी देवीलाल के सपने का राजस्थान बनाकर उनके सपने को साकार किया जा सके।
जेजेपी प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला ने कहा कि जेजेपी सभी वर्गों को साथ लेकर आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों के साथ और कार्यकर्ता के जोश की बदौलत निश्चित तौर पर राजस्थान विधानसभा का ताला जेजेपी की चाबी से ही खुलेगा।
दिग्विजय ने कहा कि राजस्थान में बदलाव लाने के लिए जिस तरह तमाम वर्ग बढ़-चढ़कर आगे आ रहे है, यह जेजेपी की जीत की निशानी है। इस दौरान जेजेपी प्रत्याशी रामनिवास यादव, डॉ. रीटा सिंह, नंदकिशोर महरिया और गायत्री कोली ने भी जनता से वोट से अपील करते हुए कहा कि वे जनता के विश्वास को सवाया करके लौटाएंगे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


