people troubled by the problem of jam in karauli-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जाम की समस्या से परेशान नादौतीवासी

khaskhabar.com: बुधवार, 07 दिसम्बर 2016 10:35 AM (IST)
जाम की समस्या से परेशान नादौतीवासी
करौली। नादौती उपखण्ड में बस स्टैण्ड पर लगने वाले जाम में मोटर साइकिलों का जमावडा भी आग में घी का काम कर रहा है। पंचायत समिति तिराहे से लेकर स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर एंड जयपुर के आगे तक दोपहिया वाहनों से सडक़ सुबह से लेकर शाम तक अटी रहती है। दोपहिया वाहनों को हटाना पुलिस के लिए बड़ी सिरदर्दी बनी हुई है। हालत यह है कि दिनभर में कई बार लोगों को जाम की समस्या से रू-ब-रू होना पड़ता है। यहां उपखण्ड मुख्यालय पर दूरदराज गांवों से आने वाले लोग सडक़ के दोनों ओर मोटर साइकिलों को आड़ा तिरछा खड़ा कर कई घंटे के लिए लॉक कर चले जाते हैं। ऐसे में बड़े वाहन आने पर यहां जाम की स्थिति बन जाती है। खास खबर EXCLUSIVE : देवराहा बाबा की कहानी,बाबा बालकदास की जुबानी

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement