पंचकुला। प्रशासन द्वारा शहर के विकास को लेकर किए जा रहे दावे उस समय खोखले होते हुए नजर आये जब स्थानीय लोग एवं समाज सेवीयों की ओर सडक़ रिपेयर किये जाने की बार बार शिकायत देने के बात कोई परिणाम नही निकला। रविवार को राष्ट्रीय युवा दल व साथ इण्डिया नामक समाजिक सगंठनों ने एकजुट हो कर पंचकुला शहर की सडक़ों की मरम्मत प्रारंभ कर दी। इस मौके पर साथ इण्डिय़ा के प्रधान अरूण महेश्वरी, राकेश अग्रवाल, सीमा भारद्वाज के अलावा अन्य लोगों ने भी सहयोग दिया। अरूण महेश्वरी का कहना है कि वे प्रशासन को दिखाना चाहते है कि आम जनता प्रशासन के बिना भी अपनी समस्याओं का समाधान कर सकती है।